भारत दिनांक 10 फरवरी ( प्रतिनिधी)
नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कल मुकाबले आज नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में आज गिरावट आई है।
पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 67,084 नए मामले सामने आए हैं और 1,241 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 09 फरवरी को 71,365 नए मामले सामने आए थे और 1,217 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई थी।
यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,24,78,060 हो गई है और अब तक कुल 5,06,520 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1,67,882 मरीज ठीक हुए हैं और अब तक कुल 4,11,80,751 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं एक्टिव मामलों की संख्या 7,90,789 हैं और पॉजिटिविटी रेट 4.44 फीसदी हो गई है।
अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,71,28,19,947 पहुंच गया है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research-ICMR) के मुताबिक, 09 फरवरी तक कुल 74,61,96,071 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं 09 फरवरी को 15,11,321 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।






