लक्ष्मीनगर में फ्लैट में दिनदहाड़े 23 वर्षीय युवती से लूटपाट मामले में……

0
10

नागपुर दिनांक 2 फरवरी (शहर प्रतिनिधी)

लक्ष्मीनगर परिसर में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से स्थानीय नागरिकों में हड़कंप मच गया है. पुलिस भी सरगर्मी से आरोपियों की तलाश कर रही है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. उज्वल अपार्टमेंट, लक्ष्मीनगर निवासी जानवी सुधीर हिवरकर (23) सोमवार दोपहर को अपने बेडरूम में सोई थी. मां और बहन दरवाजे पर ताला लगाकर किसी काम से बाहर गई थी. इसी दौरान 2 अज्ञात आरोपी ताला तोड़कर फ्लैट में घुसे.

पिस्तौल की नोक पर जानवी को धमकाकर जेवर और नकद सहित 2.80 लाख रुपये का माल लूट लिया. बजाजनगर और क्राइम ब्रांच की टीम प्रकरण की जांच में जुटी है. जानवी से आरोपी का ब्यौरा लेकर पुलिस ने 1 आरोपी का स्केच तैयार किया है. इसके आधार पर शहर के सभी संदिग्ध हिस्ट्रीशीटर्स से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस का मानना है कि आरोपी चोरी के इरादे से आए थे. सामने बंद पड़े फ्लैट का भी ताला तोड़ा गया था लेकिन वहां कुछ हाथ नहीं लगा. ऐसे में हिवरकर परिवार के घर का भी ताला तोड़ा गया. आरोपियों के पास हथियार थे यह गंभीर बात है. पुलिस सभी दिशा में प्रकरण की जांच कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here