भारत में डराने लगा है कोरोना से मौत का आंकड़ा,नए मरीजों की संख्या में ….

0
24

भारत दिनांक 31 जनवरी ( प्रतिनिधी)

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,09918 नए मामले सामने आए हैं और 959 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 29 जनवरी को 2,34,281 नए मामले सामने आए थे और 893 लोगों की मौत हो गई थी।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 2,62,628 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कुल 3,89,76,122 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,13,02,440 पहुंच गई है। अब तक कुल 4,95,050 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है।

कुल पॉजिटिविटी रेट 15.77 फीसदी हो गई है। वहीं कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,66,03,96,227 पहुंच गया है।  30 जनवरी तक कुल 72,89,97,813 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं 30 जनवरी को 13,31,198 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here