नागपूर दि 27 जनवरी (प्रतिनीधी ) :
नागपुर जिले में कोरोना से मौत के आंकडे में आज बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई जो प्रशासन और जिल्हावासियो की चिंता बढ़ाने वाली खबर है
नए कोरोना मरीजों के मामले में कमी दर्ज की गई हालांकी कोरोना टेस्ट की संख्या कल के मुकाबले काफी कम रही
शहर में आज फिर कोरोना संक्रमण में कमी दर्ज की गई है वही मौत का आंकडा 2 अंकों में पहुंच गया,वही ग्रामीण में भी नए कोरोना मामले में कमी रही
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 7679 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 5910+ ग्रामीण 1769) जिसमे 2871 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 2027+ ग्रामीण 755+ जिले के बाहर 89 का समावेश है) वही आज 14 मौत हुई जिसमे शहर में 10 और जिले के बाहर के 4 व्यक्ति का समावेश है,ग्रामीण में 0 मौत हुई। 4373 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी हुई,जिले में अब कुल 29918 एक्टिव मरीज है





