नागपूर दि 24 जनवरी (प्रतिनीधी ) :
नागपुर जिले में नए कोरोना मरीजों के मामले में आज कमी दर्ज की गई वही कोरोना से मौत का आंकड़ा में भी कमी आई है हालांकी कोरोना टेस्ट की संख्या कल के मुकाबले आधी से कुछ ज्यादा रही
शहर में आज फिर कोरोना संक्रमण में कमी दर्ज की गई है वही मौत के आंकडे में भी कमी दर्ज की गई वही ग्रामीण में भी नए कोरोना मामले में भी कमी रही
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 8933 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 8081+ ग्रामीण 862) जिसमे 3931 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 2808+ ग्रामीण 1016+ जिले के बाहर 97 का समावेश है) वही आज 6 मौत हुई जिसमे शहर में 6 और जिले के बाहर के 0 व्यक्ति का समावेश है,ग्रामीण में 0 मौत हुई। 2388 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी हुई,जिले में अब कुल 27649 एक्टिव मरीज है






