नागपूर दि 15 जनवरी (प्रतिनीधी ) :
कोरोना के मामले में नागपुर वासियों की चिंता बढ़ाने वाली खबर आज सामने आ रही है, जिले में आज 2 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले वही कोरोना से 1 मौत दर्ज की गई
नागपुर जिले में नए कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटो में कल के मुकाबले बड़ी बढ़ोतरी वही कोरोना टेस्ट की संख्या लगभग कल के बराबर रही
आज शहर में नए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई वही ग्रामीण में भी मरीजों की संख्या बढ़ी
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 11573 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 8949 + ग्रामीण 2624) जिसमे 2150 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 1669+ ग्रामीण 392+ जिले के बाहर 89 का समावेश है) वही आज 1 मौत हुई जिसमे शहर में 0 और जिले के बाहर के 1 व्यक्ति का समावेश है,ग्रामीण में 0 मौत हुई। 695 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी हुई,जिले में अब कुल 9814 एक्टिव मरीज है






