1 महीने पहले हुई शादी, पतंग के चक्कर में हादसा और…..

0
13

नागपुर दिनांक 15 जनवरी (महानगर प्रतिनिधि)

मकर संक्रांति के अवसर पर कल नागपुर में पतंग उड़ाने की धूम मची थी इसी बीच कई हादसे होने की जानकारी सामने आ रही है इसी तरह हादसे में 1 महीने पहले शादी हुई युवक के साथ पतंग के चक्कर में भयावह हादसा हुआ की पूरे परिवार में मातम पसर गया

विजय नगर निवासी तुलेश साहू जो 24 वर्षीय युवक वाटर प्रूफिंग का काम करता था 1 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी और पूरे परिवार में खुशी का माहौल था, तूलेश के घर में मां बाप,पत्नी है,उसे 3 बहने है जो शादीशुदा है

मकर संक्रांति के पर्व पर पूरे शहर में पतंग उड़ाने का दौर जारी था , तुलेश अपने घर की गच्ची पर खड़ा था तभी उसकी नजर हाइपर टेंशन लाइन में लटकी पतंग पर गई उसने पाइप की सहायता से पतंग निकालने की कोशिश की तभी उसे बिजली का जोरदार झटका लगा

बिजली का झटका इतना जोरदार था कि वह नीचे गिर पड़ा परिवार वालों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया

तुलेश के अचानक जाने से पूरे परिवार में मातम छा गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here