नागपुर दिनांक 11 जनवरी (महानगर प्रतिनिधि)
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने ये जानकारी मायभूमि न्यूज को दी है. उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
केंद्रीय मंत्री ने रिपोर्ट आने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है. साथ ही कहा है कि जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, वे सावधान रहे और प्रोटोकॉल का पालन करें.
नितिन गडकरी ने मायभूमि न्यूज को जानकारी देते हुए बताया , ‘ मैं कमजोरी महसूस कर रहा था और फिर डॉक्टर से परामर्श लिया. मेरे चेकअप के दौरान मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया. आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ मैं अभी अच्छा महसूस कर रहा हूं. मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है.’






