साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत ने लंच तक बनाए 88 रन, विराट और पुजारा क्रीज पर

0
17

IND vs SA Live Cricket Score  Updates

भारत को साउथ अफ्रीका में तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच जीतकर इतिहास रचने का मौका मिला है,भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर जमे है

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज मैच का पहला दिन है। दोनों टीमों की टक्कर केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर हो रही है।

दूसरे टेस्ट में पीठ में खिंचाव के कारण बाहर रहे  कप्तान विराट कोहली ने फिर से टीम इंडिया की कमाल संभाल ली है। पिछले मैच में केएल राहुल ने अगुवाई की थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की बागडोर डीन एल्गर के पास है। दोनों टीमें फिलहाल सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। ऐसे में सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए केपटाउन टेस्ट निर्णायक होगा। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है।

भारत का लंच ब्रेक तक स्कोर 75/2

28 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद लंच ब्रेक की घोषणा कर दी गई है। पुजारा 26 और कोहली 15 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों के बीच 42 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने पहले सत्र में 2 विकेट गंवाकर 75 रन जुटाए। मेहमान टीम ने केएल राहुल (12) और मयंक अग्रवाल (15) के विकेट खोए।

भारत की लेइंग-11: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, स्सी वैन डेर डूसन, तेम्बा बावुमा, काइल वेरेन्ने (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, डुआने ओलिवियर, लुंगी एनगिडी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here