बीजेपी को बड़ा झटका ! कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दिया, समाजवादी पार्टी में……

0
12

भारत दिनांक 11 जनवरी (प्रतिनिधि)

उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला बीजेपी सरकार में शामिल कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से इस्तीफा देते हुए समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया

स्वामी प्रसाद मौर्य(swami prasad mourya) ने अपना इस्तीफा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेज दिया है. इसके साथ ही स्वामी प्रसाद मोर्य ने भारतीय जनता पार्टी (bjp) का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी (sp) ज्वॉइन कर लिया है.

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेजे गए अपने इस्तीफे में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से मैं इस्तीफा देता हूं.’

स्वामी प्रसाद मौर्य के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा- ‘सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता श्री स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!’

पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही थी कि स्वामी प्रसाद मौर्य, बीजेपी का दामन छोड़कर अखिलेश यादव(akhilesh yadav) की साईकिल पर सवार हो सकते हैं. कहा जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के ज्वॉइनिंग मामले को सीधे अखिलेश यादव देख रहे थे और बातें उनके स्तर पर ही हो रही थी. स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे को बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here