प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद को किया आइसोलेट,जाने वजह

0
16

भारत दिनांक 3 जनवरी (प्रतिनिधि)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. रविवार को परिवार के एक सदस्य और उनके एक स्टाफ सदस्य की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रियंका गांधी होम आइसोलेश में चली गई हैं.

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि उनकी कोविड​-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है. उन्होंने डॉक्टर की सलाह के बाद खुद को होम आइसोलेट किया है.

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘मेरे परिवार के एक सदस्य और मेरे एक कर्मचारी ने कल COVID-19 का टेस्ट कराया था. दोनों की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटव आई थी. मेरे कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आज नेगेटिव आई है, हालांकि डॉक्टर ने सलाह दी है कि मैं आइसोलेट रहूं और कुछ दिनों के बाद फिर से कोविड टेस्ट करा लूं.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here