नागपुर में बेकाबू हुआ कोरोना! शहर में शतक वही ग्रामीण में……

0
12

नागपूर दि 3 जनवरी (प्रतिनीधी ) : 

पिछले चार दिनों से जारी कोरोना की तेज रफ्तार आज भी जारी रही और पिछले हफ्ते 1 अंक में आने वाली कोरोना मरीजों की संख्या 3 अंको में पहुंच गई

नागपुर जिले में नए कोरोना मरीजों की तेज रफ्तार जारी है,नए कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटो में कल के मुकाबले बढ़ोतरी देखी गई और ये आंकड़े जिलावासियों की चिंता बढ़ानेवाले है, हालांकि कोरोना टेस्ट की संख्या में भी बढ़ोतरी रही

आज शहर में नए मरीजों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी रही वही ग्रामीण में भी मरीजों की संख्या बढ़ी

पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 5409 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 3792+ ग्रामीण 1617) जिसमे 133 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 105+ ग्रामीण 20+ जिले के बाहर 8 का समावेश है) वही आज 0 मौत हुई जिसमे शहर में 0 और जिले के बाहर के 0 व्यक्ति का समावेश है,ग्रामीण में 0 मौत हुई। 13 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है

नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी हुई,जिले में अब कुल 526 एक्टिव मरीज है जिसमे शहर में 448,ग्रामीण में 45 और जिले के बाहर के 33 का समावेश है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here