भारत दिनांक 3 जनवरी (विशेष प्रतिनिधि)
Coronavirus India Updates: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना और उसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने राज्यों की चिंताएं बढ़ा दी हैं. कोरोना को काबू करने के लिए राज्य पाबंदियों को कड़ा कर रहे हैं.
इस बीच, देशभर में सोमवार को कोरोना के 33,750 नए केस दर्ज हुए. यह एक दिन पहले आए मामलों से 22.5 प्रतिशत अधिक है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान 123 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई है.
हालांकि, इस दौरान कोरोना से 10 हजार 846 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. इसके बाद देश में अब तक कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3 करोड़ 42 लाख 95 हजार 407 हो चुकी है. जबकि, इस महामारी के चलते अब तक 4 लाख 81 हजार 893 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. देश में अब तक रिकॉर्ड 145 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन किया जा चुकी है.
इसी अवधि में 123 लोगों की मौत हुई है साथ ही अब तक कुल 4,81,893 लोगों की मौत हो चुकी






