महाराष्ट्र सीईटी की 3 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित,अब इस तारीख को होंगी

0
10

स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने 3 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा को स्थगित किया है. इस संबध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है जो cetcell.mahacet.org पर देख सकते हैं.

नोटिस के अनुसार, 3 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा अब 8 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. बता दें एमएचटी सीईटी 2021 (MHT CET 2021) बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी / बी प्लानिंग, मास्टर्स ऑफ एजुकेशन, बैचलर ऑफ एजुकेशन और मास्टर्स ऑफ एजुकेशन, बैचलर ऑफ लॉ और बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन को स्थगित कर दिया गया है.

महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट राज्य के 226 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. प्रवेश परीक्षा के दौरान सभी छात्रों को कोविड-19 के सभी दिशा- निर्देशों का पालन करना होगा. इस साल महाराष्ट्र सीईटी 2021 की परीक्षा के लिए 8,55,869 छात्रों ने आवेदन किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here