जब प्रोड्यूसर ने नीना गुप्ता को होटल में बुलाकर पूछा- क्या तुम रात बिताओगी?

0
13

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ घटनों के बारे में खुलकर खुलासा किया है. इसमें उन्होंने एक प्रोड्यूसर के साथ घटी घटना का भी जिक्र किया है, जिसमें उन्हें अश्लील चीजें कही गई थीं.

कुछ सालों पहले नीना के पास एक साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर का फोन आया था, जिन्होंने एक्ट्रेस से मिलने की इच्छा जाहिर की थी. नीना ने मुंबई के जुहू में पृथ्वी थिएटर में अपना परफॉर्मेंस खत्म किया और फिर होटल में प्रोड्यूसर से मिलने चली गईं. होटल थिएटर के नजदीक ही था, इसलिए प्रोड्यूसर से मिलने का फैसला किया. जब प्रोड्यूसर ने उन्हें अपने कमरे में बुलाया तो उन्हें लग गया था कि कुछ तो गड़बड़ है. ऑटोबायोग्राफी में नीना लिखती हैं, ”मेरे मन ने मुझे ऊपर नहीं जाने के लिए कहा. साथ ही मुझे लगा कि मुझे उसे नीचे लॉबी में आने के लिए कहना चाहिए.”

नीना फिल्म में काम करने का मौका चले जाने के डर से ऊपर चली गईं. प्रोड्यूसर ने नीना के साथ कई एक्टर्स को लेकर बात की, जिसको उसने लॉन्च करवाया था, लेकिन जब उसने नीना को उनके रोल के बारे में बताया तो नीना ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. उन्होंने लिखा, ”तो सर, मेरा रोल क्या होगा? जब मैंने आखिरकार उससे यह सवाल पूछा तो उसने कहा कि एक्ट्रेस की दोस्त का. जब उसने मुझे पूरा समझाया तो यह काफी छोटा किरदार था. मैंने उससे कहा कि ठीक है, अब मुझे जाना होगा सर. मेरे दोस्त मेरा इंतजार कर रहे हैं.”

नीना ने आगे लिखा कि इसके जवाब में उसने कहा कि कहां जाना है? वह काफी शॉक्ड हो गया था. उसने पूछा कि क्या तुम यहां रात बिताओगी? इस पर नीना को लगा कि जैसे किसी ने सिर पर बर्फ की बाल्टी डाल दी हो. उन्होंने लिखा, ”इससे मेरा खून सूख गया.” इसके बाद प्रोड्यूसर ने उसका बैग उसे थमा दिया और कहा कि उसे कुछ भी करने के लिए मजबूर नहीं किया जा रहा है, जिसके बाद नीना वहां से चली गईं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here