व्हाट्सएप स्टेटस और निकले चाकू,2 युवक गंभीर

0
10

जरीपटका थाना क्षेत्र में वाट्सएप स्टेटस को लेकर हुए विवाद में युवकों के 2 गुटों में जमकर मारपीट हुई. चाकू से हुए हमले में 2 युवक जख्मी हो गए. पुलिस ने हुडको कॉलोनी निवासी लकी विशाल भगवे (19) की शिकायत पर सूरज जांभुलकर, अभिषेक मेश्राम और ऋषि नागदेवे के खिलाफ मामला दर्ज किया, जबकि सूरज की शिकायत पर लकी भगवे, सायमन भगवे और अभिषेक दरवाड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

वाट्सएप स्टेटस पर आपत्तिजनक कमेंट करने के कारण लकी और सूरज के बीच विवाद हो गया. सोमवार की रात 9.30 बजे के दौरान दोनों गुट आमने-सामने आ गए. काफी देर बहस के बाद समझौता हो गया लेकिन लौटते दोबारा विवाद हुआ.

सूरज और लकी ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया. दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई. पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here