चलती बस में लड़की ने उड़ाए आभूषण

0
10

वर्धा जिले के सेलु निवासी मीरा भोजराज दंडारे (44) वर्धा से नागपुर बस में सफर कर रही थी। मीरा के पीछे वाली सीट पर बैठी लड़की ने अपनी थैली मीरा के बैग पर रखी थी। नागपुर आने के बाद उज्वल नगर स्थित बस स्थानक पर मीरा उतरी, तो उसे बैग की चेन खुली दिखी।

बैग में डिब्बी में रखा 96 हजार रुपए का मंगलसूत्र भी गायब था। वह लड़की से पूछती तब तक बस आगे निकल गई थी। मीरा ने दर्ज शिकायत में पीछे बैठी लड़की पर ही मंगलसूत्र चोरी करने का आरोप लगाया है। सोनेगांव थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here