आरएसएस के गुप्त सर्वे में गुजरात में कांग्रेस सरकार इसीलिए सीएम रुपाणी को हटाया: हार्दिक पटेल

0
11

आज 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक भी होने वाली है। इसी बैठक में नए सीएम का चेहरा साफ हो पाएगा। वहीं रूपाणी के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi) पर्यवेक्षक के तौर पर गुजरात जाएंगे। बात रूपाणी के इस्तीफे तक ही सीमित नहीं है। सूत्रों का कहना है कि, विजय रूपाणी की छुट्टी के बाद गुजरात कैबिनेट में बड़ा उलटफेर हो सकता है। इस बैठक में अमित शाह के शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है

मुख्यमंत्रियों के रेस में पहला नाम गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल (Deputy Chief Minister Nitin Patel) का है। उसके बाद मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya), केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन, डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला (Parshottam Rupala), प्रफुल्ल पटेल (Praful Patel), सी. आर. पाटिल (C. R. Patil) और गोरधन झडफिया (Gordhan Zadafia) का नाम शामिल है।

इसी बीच गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने  दावा किया है कि मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की कुर्सी भाजपा और आरएसएस की ओर से कराए गए एक गुप्त सर्वे के कारण गई. हार्दिक ने कहा कि अगस्त में आरएसएस और भाजपा का गुप्त सर्वे चौंकाने वाला था.

सर्वे में कांग्रेस को 43 फीसदी वोट और 96 से 100 सीट, भाजपा को 38 फीसदी वोट और 80-84 सीट, आम आदमी पार्टी को तीन फीसदी वोट और शून्य सीट, मीम को एक फीसदी वोट और शून्य सीट और सभी निर्दलीय को 15 फीसदी वोट के साथ चार सीटें मिलती नजर आ रही थीं.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here