दारू पीने पर विवाद, नागपूर में दोस्त की हत्या

0
7

यशोधरानगर थाना क्षेत्र में देर रात एक व्यक्ति ने मामूली विवाद के चलते अपने दोस्त पर ही चाकू से हमला कर दिया इस हमले में दोस्त की मौत हो गई

मृतक का नाम जोशीपुरा निवासी अजय भारती बताया गया है, अजय की जोशीपुरा में रहनेवाले आकाश पुरी के साथ मित्रता थी और दोनो अक्सर साथ में शराब पीते थे

कल देर रात हमेशा की तरह दोनो साथ में शराब पीने बैठे थे,शराब पीते पीते दोनो में किसी बात को लेकर विवाद हो गया,विवाद इतना बढ़ा की आकाश ने चाकू निकालकर अजय पर सपासप वार किए,इस हमले में अजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई

आज सुबह अजय की हत्या की जानकारी मिलते ही इसकी जानकारी पोलीस को दी गई ,यशोधरानगर पोलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया ,अजय की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की

कुछ घंटो बाद पोलीस ने आकाश को गिरफ्तार कर लिया, हालांकी आकाश ने अजय की हत्या क्यों की इस बात की जांच पोलीस द्वारा की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here