मुंबई बलात्कार पीड़िता ने अस्पताल में तोड़ा दम,निर्भया जैसे हुई थी दरिंदगी

0
7

मुंबई बलात्कार पीड़िता ने अस्पताल में तोड़ा दम,उसके साथ निर्भया जैसे हुई थी दरिंदगी और उसे जब अस्पताल लाया गया तब उसकी हालात बेहद नाजुक थी

मुंबई के साकीनाका इलाके में एक 34 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार के बाद दरिंदगी का केस सामने आया था आरोपी ने पहले तो महिला के साथ बलात्कार किया और उसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डालकर उसे प्रताड़ित किया.

मुंबई पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह उन्हें यह जानकारी मिली की खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला को मार रहा है. पुलिस जब महिला की तलाश के लिए वहां पहुंची तो उन्हें महिला खून से लथपथ मिली. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार कर लिया गया

प्राइवेट पार्ट में लोहे की छड़ से हमला

आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है प्रारंभिक जांच के अनुसार महिला के साथ बलात्कार किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ से हमला किया गया है. पुलिस ने बताया कि यह घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई है. टेंपो के अंदर भी खून के निशान मिले हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here