नागपूर दि 10 सितंबर : कल पालकमंत्री और मनपा आयुक्त ने नागपुर में निर्बंध लगाने की बात को खारिज कर दिया था जिससे नागपूरवासियों को बड़ी राहत मिली थी पर आज उनके लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर आ रही है
दत्ता मेघे मेडिकल के पांच और छात्र आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसमें 4 छात्राए और एक छात्र का सामान्य, इससे पूर्व इसी कॉलेज के 11 विद्यार्थी पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद नागपुर में निर्बंध लगाने की बात शुरू हुई थी
आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए पांचों विद्यार्थी प्रथम वर्ष के विद्यार्थी है और इनमें से चारो छात्राओं को शांतिलाल मैघे हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में शिफ्ट किया गया






