महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में 3.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, इससे फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.
इसका केन्द्र कोल्हापुर से 19 किलोमीटर पश्चिम में काले गांव के पास 38 किलोमीटर की गहराई पर था. जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने बताया कि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है






