रामदासपेठ में 9 वी मंजिल से कूदकर महिला की आत्महत्या

0
6

रामदासपेठ इलाके में एक 48 वर्षीय महिला ने एक अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम तनुजा उर्फ पिंकी विजय जायस्वाल है। चर्चा है कि, वह कुछ समय से चिंतित थी। पिंकी अविवाहित थी और वह अपनी मां और अविवाहित बड़ी बहन के साथ रहती थी।

मां-बहन को सुबह पता चला

पुलिस के अनुसार रामदासपेठ स्थित जयकल्पना बिल्डिंग में तीसरी मंजिल पर फ्लैट नं.-306 निवासी तनुजा उर्फ पिंकी जायस्वाल ने बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की। घटना की जानकारी मिलने पर सीताबर्डी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा। सीताबर्डी थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक दिलीप चंदन के अनुसार पिंकी अपनी बड़ी बहन और मां के साथ फ्लैट में रहती थी। घटना के बारे में मां और बहन को सुबह करीब 6.30 बजे पता चला, तब उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here