जरीपटका में बढ़ा डेंगू का कहर,मनपा प्रशासन को दिया ज्ञापन

0
7

शहर के विभिन्न भागों में डेंगू ने पैर पसारने शुरू कर दिए. स्वच्छता के अभाव में मंगलवारी जोन के तहत जरीटपका में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रही है. इस ओर महानगरपालिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए जरीपटका कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत जग्यासी के नेतृत्व में जोन के सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया.

जग्यासी ने कहा कि महानगरपालिका द्वारा नियमित सफाई नहीं की जा रही है. इससे नालियों में गंदगी के साथ पानी जमा होने लगा है और यहीं डेंगू के मच्छरों के लार्वा भी दिखने लगे हैं. इससे परिसर में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. जरीपटका के प्रभाग-1 में यह परेशानी काफी बढ़ चुकी है लेकिन मनपा के स्वास्थ्य विभाग के इस ओर कोई ध्यान नहीं है.

विभाग के कर्मचारी केवल लोगों के घरों में जाकर ही जमा पानी में डेंगू के मच्छरों का लार्वा जांच रहे हैं. हमारा सुझाव है कि एक बार मनपा की लापरवाही के कारण जमा पानी में भी जांच की जाए ताकि प्रशासन को अपनी गलती पता चले.

जग्यासी ने सहायक आयुक्त से कहा कि यदि मनपा प्रशासन ने जल्द से जल्द इस परेशानी का हल नहीं निकाला तो कांग्र्रेस कमेटी आंदोलन का रास्ता अपनाएगी. सारी बात सुनने के बाद सहायक आयुक्त ने उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया. इस दौरान बड़ी संख्या में कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here