वर्तमान में शहर में मच्छरों की संख्या में भारी मात्रा में वृद्धि होने के कारण डेंगू, मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियां होने की संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. म.न.पा. प्रशासन0से शहर में तत्काल फॉगिंग की फवारणी शुरु करवाकर राहत दिलाने की मांग की गई है नागरिकों द्वारा की गई है
मनपा द्वारा फागिंग करने की बात तो कही जा रही है पर जमनीं हकीकत पर ये किसी को दिखाई नही दे रही है,आवश्यकता नुसार नाली एवं डबको में फवारणी नहीं की जा रही है. इससे शहर में मच्छरों के आतंक से नागरिको को डेंगू एवं मलेरिया नामक खतरनाक बीमारी होने का डर बना हुआ है.
बारिश के मौसम के दौरान मच्छरों के कारण डेंगू का प्रकोप बढ़ता है. इसकी जानकारी मनपा प्रशासन को होने के बावजूद उनके द्वारा इस ओर अनदेखी किये जाने से नागरिको के बड़े पैमाने पर डेंगू की चपेट में जाने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है.






