भाजपा ने पिछले 15 साल में नागपूर का किया सत्यानाश

0
9

प्रदेश कमेटी में शहर से नए चेहरों को मौका मिलने के बाद कांग्रेस की नई टीम जोश में है। नई टीम नए तेवर के साथ मैदान में उतरी। अागामी मनपा चुनाव को ध्यान में रखकर मनपा में पिछले 15 साल में हुए भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाते हुए सीधे केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को निशाना बनाया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक विकास ठाकरे ने आरोप लगाया कि पिछले 15 साल में भाजपा ने शहर को बर्बाद कर दिया है। 15 साल का भ्रष्ट शासन रहा। स्केनिया बस, वेस्ट टू एनर्जी, नागनदी, ऑरेंज सिटी स्ट्रीट, ब्राडगेज मेट्रो, स्मार्ट सिटी प्रकल्प आदि योजनाएं गिनाते हुए विकास ठाकरे, एड. अभिजीत वंजारी, विशाल मुत्तेमवार सहित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नियोजन बिना बड़ी-बड़ी घोषणाएं की गईं, लेकिन कोई सफल नहीं हुई।

मनमाने तरीके से काम किया गया। कोई जनता के उपयोग में नहीं आयी। अनेक योजनाओं की घोषणाएं की गईं, लेकिन व्यवहारिक नहीं होने से उसे मंजूरी नहीं मिल सकी। इंटर मॉडल स्टेशन मिहान या ऑरेंज सिटी स्ट्रीट के पास बन सकता है। अन्य देशों में 20 से 25 एकड़ में इसे बनाया गया, किन्तु नागपुर में 50 एकड़ से अधिक जगह अजनी में आरक्षित की गई। नागपुर में 20 से 25 एकड़ में क्यों नहीं बन सकता है? नागनदी में गोसीखुर्द तक बोट चलाने के सपने दिखाए गए। ब्राडगेज मेट्रो ट्रेन की घोषणा की गई, जिसे अब तक मंजूरी नहीं मिल सकी।

गडकरी और फडणवीस से मांगा जवाब

स्मार्ट सिटी रैंकिंग में नागपुर पहले 100 शहरों में भी स्थान नहीं बना पाया। शहर मेें लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में नाइट विजन नहीं है। रात में काम नहीं करते हैं। इन सबकी जांच होनी चाहिए। निधि से ज्यादा खर्च हुआ है। यह प्रकल्प लाने वालों की असफलता है। केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इनका जवाब देना चाहिए। 15 साल से शहर में भ्रष्ट शासन चलाकर शहर का सत्यनाश किया गया। आने वाले दिनों में जनता इसका जवाब मांगेगी। आगामी मनपा चुनाव में जनता कांग्रेस को स्नातक चुनाव की तरह ही इनाम देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here