नागपुर में आरएसएस की 3-4 सितंबर को होगी समन्वय बैठक

0
9

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की राष्ट्रीय समन्वय बैठक तीन और चार सितंबर को यहां होगी जिसमें विश्व हिंदू परिषद एवं कुछ अन्य आनुषांगिक संगठनों के शीर्ष प्रतिनिधि शिरकत करेंगे।

संघ और उसके आनुषांगिक संगठनों की यह समन्वय बैठक वर्तमान कोरोना वायरस महामारी के चलते छोटी एवं अनौपचारिक बैठक होगी।

आरएसएस के पदाधिकारी ने बताया , ‘‘ हर वर्ष सितंबर में एक विशाल बैठक होती है । लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले साल छोटी बैठक हुई और इस साल भी नागपुर में छोटी बैठक ही होगी। ’’

वैसे उन्होंने इस दो दिवसीय बैठक का एजेंडा नहीं बताया।

पदाधिकारी ने बताया कि आरएसएस के अखिल भारतीय पदाधिकारी तथा विहिप, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) एवं विद्या भारती समेत विभिन्न आनुषांगिक संगठनों के राष्ट्रीय स्तर के संगठन मंत्री इस बैठक में भाग लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here