केरल में लगा नाइट कर्फ्यू

0
11

कोरोना की तीसरी लहर की टेंशन के बीच केरल सरकार (Kerala Government) ने पूरे राज्य में नाइफ कर्फ्यू (Night Curfew) लगाने का ऐलान कर दिया है. सीएम पिनाराई विजयन ने शनिवार को नया आदेश जारी कर बताया, ‘रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच बिना वजह घर से बाहर निकलने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी. ये आदेश सोमवार से लागू हो जाएगा.’

केंद्र ने महाराष्ट्र और केरल को नाइट कर्फ्यू लगाने की दी थी सलाह

पिछले कुछ दिनों से देशभर में कोरोना के 40 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे. इनमें से ज्यादातर मामले केरल और महाराष्ट्र से थे. इससे केंद्र सरकार चिंतित थी और किसी भी तरह से इन मामलों को कंट्रोल करना चाहती थी. इसीलिए केंद्र ने दोनों राज्य के सीएम को पत्र लिखकर नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार करने के लिए कहा था. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, केरल में अचानक कोरोना केस बढ़ने की वजह ओनम का त्योहार हो है, जिसे पूरे राज्य में बड़ी धूमधाम से मनाया गया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here