नागपूर :ओबीसी आरक्षण पर फिर एक बार नागपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर बवनकुले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली.
कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ ओबीसी के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक संपन्न हुई ,मुख्यमंत्रीद्वारा ली गई इस सर्वदलीय बैठक में कुछ भी ओबीसी के आरक्षण के लिए सम्माननीय निर्णय नहीं हुआ है. इसी के लिए आज की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चंद्रशेखर बवनकुले ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है ,दिसंबर तक आरक्षण की घोषणा नहीं की तो महाराष्ट्र के मंत्रियों को गांव में नहीं घूमने देंगे





