मेयो के चौथे मंजिल से गिरकर युवक की मौत

0
11

मेयो अस्पताल में उपचार ले रहा मरीज चौथे माले से नीचे गिर गया. उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक राहुल गांधीनगर झोपड़पट्टी निवासी राजा रमेश पटेल (21) बताया गया. राजा का मेयो अस्पताल के सर्जिकल विभाग में उपचार चल रहा था.

विगत 20 अगस्त की दोपहर 3 बजे के दौरान वह चौथे माले से नीचे गिर गया. अस्पताल में ही उसका उपचार चल रहा था. सोमवार की शाम उसकी मौत हो गई. राजा हादसे का शिकार हुआ या आत्महत्या की यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here