काटोल रोड पर बड़ा हादसा,सास – बहु की जगह पर ही मौत

0
7

 

नागपुर। काटोल रोड पर दोपहिया वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। दोपहिया वाहन पर सवार एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर जख्मी हो गए। हादसे में दोपहिया वाहन चालक समर्थन देशभ्रतार (35) की मां मालनबाई देशभ्रतार (58) और पत्नी करिश्मा देशभ्रतार (30) की मौत हो गई। समर्थन का बेटा विधान (8) व बेटी तनुश्री (10) को जख्मी हालत में शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक अशोक ढगे (45), जलगांव जामोद, बुलढाणा निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मेकोसाबाग, नागपुर निवासी समर्थन देशभ्रतार वाहन चालक है। घटना के दिन समर्थन पत्नी करिश्मा, मां मालनबाई, बेटा विधान और बेटी तनुश्री को दोपहिया वाहन (एम.एच.-49-वाई.-5976) पर अपनी बहन के घर गया था। समर्थन दोपहिया वाहन पर परिवार के साथ घर आ रहे थे। इस दौरान नया काटोल नाका के पास तेज गति से आ रहे ट्रक (एम.एच.-28-ए.बी.-8062) के चालक अशोक पांडुरंग ढगे ने लापरवाही से वाहन चलाकर समर्थन के दोपहिया को सामने से टक्कर मार दी।

मां-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ा

टक्कर तेज होने के कारण उसकी पत्नी करिश्मा और मां मालनबाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से जख्मी समर्थन, उसके बेटे विधान और बेटी तनुश्री को पुलिस ने शासकीय मेडिकल अस्पताल भिजवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here