कोरोना वायरस की तीसरी लहर अक्टूबर में भारत में आ सकती है। कोविड-19 की तीसरी लहर को लेकर सभी राज्यों ने उससे निपटने की अपनी ओर से पूरी तैयारी कर ली है। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने कहा है कि वह कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए तैयार हैं और राज्य में इससे निपटने की पूरी तैयारी है।
कोरोना की तीसरी लहर में देशभर में हर दिन 4 से 5 लाख नए मामले आ सकते हैं। भारत में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे प्रभावित राज्यों में से एक है। जाहिर सी बात है कि कोरोना की थर्ड वेब का असर भी वहां ज्यादा दिख सकता है।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, हमने मेडिकल स्टाफ की रिक्तियों को भरने, ऑक्सीजन का अधिकतम स्तर सुनिश्चित करने, अतिरिक्त बजट के साथ-साथ दवाओं को उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाए हैं। संभावित तीसरी लहर से किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए महाराष्ट्र पूरी तरह से तैयार है। महाराष्ट्र में सोमवार को डेल्टा प्लस वेरिएंट के 27 मामलों समेत 3,643 ताजा कोविड-19 के नए केस सामने आए हैं।






