साल 2018 में इंजीनियरिंग और एम बी ए करने के बाद आम युवा की तरह वह भी नौकरी की तलाश कर रहा था, नौकरी की तलाश खत्म ही नहीं हो रही थी आखिर उसने खुद का रोजगार डालने का निश्चय किया और जन्म हुआ टीवॉल्यूशन चाय का,आईटी पार्क नागपूर में फूड वैन से इस व्यवसाय की शुरुवात हुई, यंहा लगभग 50 तरह की चाय मिलने से जल्द इसे अच्छा प्रतिसाद मिला
कोरना काल के विपरीत समय में भी अपनी मेहनत से हेमंत शिवहरे आगे बढ़ रहा था और इसमें इसको अपने भाई अरमान जो एमबीए शिक्षित है उसका भी साथ मिला
आज इन दोनो भाइयों ने अपने काम का विस्तार करते हुए मनीष नगर में एपीक्यूर फूड प्लाजा का उद्घाटन करने जा रहे है ,इस फूड प्लाजा में 17 से ज्यादा आउटलेट है.इस माध्यम से दोनों भाई लगभग 90 से ज्यादा लोगों को रोजगार दे रहे है
नागपुर के हेमंत शिवहरे ने युवा वर्ग के सामने मिसाल पेश करते हुए व्यक्ति चाहे तो अपने मेहनत से अपना भाग्य बदल सकता है इस कहावत को चरितार्थ करके दिखाया है






