नागपुर दिनांक 17 अगस्त (प्रतिनिधि): नागपुर में कल रात से मध्यम स्वरूप की बरसात रुक-रुक कर आज सुबह तक शुरू थी. सुबह 10 बजे के बाद तेज बारिश शुरू हुई जो समाचार लिखे जाने तक जारी थी .तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे वही मौसम बदलने से आम नागरिक भी हर्षित दिखाई दिए
दिनभर बारिश शुरू होने से कामकाजी लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा, तेज बारिश से नागपुर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया.बर्डी,इतवारी,महल सहित अनेक व्यवसायिक इलाकों सहित रहियाशी बस्तियों में भी पानी का जमाव हो गया






