नागपूर दि 15 ऑगस्ट (प्रतिनिधि) : शहर में चप्पे-चप्पे पर तगड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया है. होटल, लॉज और नाकों पर पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है. सीपी अमितेश कुमार ने आला अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर की सुरक्षा चाकचौबंद करने के कड़े निर्देश दिए हैं. स्पेशल ब्रांच को विशेष तौर पर सजग रहने को कहा गया है. इस काम में करीब 2,000 पुलिसकर्मियों के अलावा क्विक रिस्पांस टीम और दंगा नियंत्रण दल को भी शामिल किया गया है.
सीपी ने वाहनों पर स्टंटबाजी करने वाले युवाओं पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. चालान कार्रवाई के साथ ही वाहनों को डिटेन भी किया जाएगा. महिलाओं और युवतियों से छेड़खानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. शहर के मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी की जाएगी. विशेष तौर पर फुटाला, अंबाझरी, सेमिनरी हिल्स, वेस्ट हाई कोर्ट रोड, सदर, शंकरनगर, सोनेगांव और रामदासपेठ परिसर में पुलिस बंदोबस्त लगाया गया है.






