मानस चौक पर रेलवे पोलीसद्वारा फिल्मी स्टाइल में युवक का पीछा और….

0
12

मानस चौक पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था, वहां से गुजर रही लोहमार्ग पोलीस ने युवक को रोकने का प्रयास करते ही युवक भागने लगा भागते युवक का रेलवे पुलिस द्वारा फिल्मी स्टाइल में पीछा किया गया और उस युवक की तलाशी ली गई

तलाशी लेने के बाद उसके पास से 3 महंगे मोबाइल बरामद हुए और अधिक जानकारी लेने पर वह गायत्रीनगर, नंदनवन झोपड़पट्टी निवासी करण शिवाजी अंकुशे (19) निकला जो ट्रेन से मोबाइल चोरी करता था जीआरपी ने उसके पास से कुल  6 महंगे मोबाइल जब्त किये. इनकी कुल कीमत 84,279 रुपये बताई गई.

करण ने 7 अगस्त को विदर्भ एक्सप्रेस में एक यात्री का बैग चुरा लिया था. बैग में महंगा मोबाइल समेत कपड़े आदि थे. मामला दर्ज होने के बाद जीआरपी ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग जांची तो करण वह बैग ले जाते दिखा. तभी से जीआरपी करण की तलाश कर रही थी.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here