पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ कसाइयों ने अपने घरों में बड़े पैमाने पर गौवंश को बंधक बनाकर रखा है. वहीं उन्हें काटा भी जाता है. खबर के आधार पर पुलिस ने खंतेनगर परिसर में छापा मारा. 61 गौवंश की जान बचाई और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए आरोपियों में वाहन चालक पवनी, भंडारा निवासी विनोद गणराज बिलवणे (30), कुसाई अब्दुल सइद हमीद कुरैशी (44), मोहम्मद रियाज शेख अहमद कुरैशी (42), मोहम्मद अकरम शेख इब्राहिम कुरैशी (33), अब्दुल जब्बार सत्तार कुरैशी (27) और अब्दुल सत्तार उस्मान कुरैशी (53) का समावेश है. सुबह 4.30 बजे के दौरान पुलिस ने परिसर में छापा मारा. 2 संदिग्ध पिकअप वाहन क्र. एमएच-32/क्यू-5643 से गौवंश उतारते दिखाई दिए. पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे लेकिन धरे गए. वाहन की जांच करने पर 6 गौवंश मिले.
भाग निकले 4 आरोपी
इसके बाद पुलिस ने सईद कुरैशी के घर की तलाशी ली. उसने अपने घर के नीचे 20 बाय 15 फुट का तलघर बना रखा था. इस तल घर में 21 गौवंश मिले. वहां 3-4 लोग दुपहिया वाहन लेकर खड़े थे. पुलिस को देखते ही सभी भाग निकले. उनके वाहन पुलिस ने जब्त कर लिए है. नाले के समीप एक शेड बना हुआ था. पुलिस शेड में गई तो पिकअप वाहन क्र. एमएच-27/एक्स-6490 पर 10 गौवंश को ठूंसा गया था. वहीं रूप में 8 गौवंश भी बरामद हुए. सईद कुरैशी के घर से थोड़ी ही दूर पर न्यूवेशा ट्रेडिंग के सामने स्थित तबेले की जांच करने पर 16 गौवंश मिले.






