महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाडी सरकार ने आईटी क्षेत्र में अच्छा काम करने वालों के लिए राजीव गांधी के नाम से पुरस्कार शुरू करने का निर्णय लिया है. यह पुरस्कार हर साल दिया जाएगा. हर साल राजीव गांधी के स्मृति दिन यानी 20 अगस्त को यह पुरस्कार दिया जाएगा.
राज्य के आईटी विभाग ने इस संबंध में मंगलवार को प्रशासनिक निर्णय (Government Resolution- GR) जारी किया. वैसे तो बताया जा रहा है कि यह निर्णय 7 जुलाई 2021 को आईटी विभाग के राज्यमंत्री सतेज पाटील (Satej Patil) की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया. लेकिन इसकी टाइमिंग वर्तमान समय में चल रहे राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार का नाम बदलने से जुड़े विवाद से बिलकुल मैच खाती हुई नजर आ रही है.





