मानकापुर चौक में एक भीषण दुर्घटना हुई जिसमें दोपहिया पर सवार युवा महिला शिक्षिका की मौत हुई.
झिंगाबाई टाकली निवासी वैशाली बनसोड (27वर्ष) यह युवा शिक्षिका किसी काम से अपने दोपाहिया से मानकापूर चौक से जा रही थी, अचानक वैशाली की दोपहिया ट्रक के चक्के के नीचे आ गई,अचानक हुए हादसे में वैशाली गंभीर रूप से घायल हुई,उपचार के दौरान वैशाली की मौत हो गई
युवा महिला शिक्षिका वैशाली की अचानक मौत की खबर से परिवार मे दुःख का मातम छा गया,परिसर में भी वैशाली की मौत पर दुःखद वातावरण हो गया






