पड़ोसी युवती और युवक के घरवालों का एक दूसरे के घर आना जाना था,इसी बिच युवती और युवक की दोस्ती हुई,नजरे मिली और दोस्ती प्यार में बदल गई,परिवारवालों की नजरो से बचकर प्यार परवान चढ़ रहा था
दोनो की उम्र कानूनन शादी की होते ही दोनो ने शादी करने का सोचा ,परिजन उनके रिश्ते का विरोध करेंगे सोचकर दोनों ने 6 महीने पहले प्रेम विवाह कर लिया. शादी होते ही दोनो के प्रेम को मंजिल मिल गई और दिन खुशी से बीतने लगे पर 6 महीनो के भितर ही युवती ने आत्महत्या कर ली
चंद्रनगर निवासी राहुल पढ़ाई छोड़कर काम धंधे में जुट गया था और चैताली से प्रेमविवाह होते ही धंधे पर ध्यान देने लगा चैताली की शिकायत थी कि राहुल उसे समय नहीं देता. ऐसे में छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों के विवाद होने लगे. मंगलवार की सुबह राहुल काम पर चला गया. इसी दौरान चैताली ने सीलिंग फैन से ओढ़नी बांधकर फांसी लगा ली.
11.15 बजे के दौरान पड़ोसी को वह फंदे पर लटके दिखाई दी. परिजनों को सूचित किया गया. चैताली को फंदे से नीचे उतारकर निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.






