सुरक्षा की दृष्टी से परिवार ने गहने को लॉकर में रखने का मन बनाया और परिवार की महिला ये गहने लॉकर में रखने को जा रही थी तभी बीच रास्ते में गहने चोरी होनी की सनसनीखेज घटना वर्धमांननगर नागपूर निवासी परिवार के साथ घटी
सवारी ऑटो में बैठकर सोने के गहने बैंक लॉकर में रखने जा रही महिला के पर्स से चोरी हो गए। गहनों की कीमत करीब 2 लाख 30 हजार रुपए बताई गई है। पीड़ित महिला पुष्पा विवेक माहेश्वरी (55) की शिकायत पर लकड़गंज पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है। पुष्पा ने ऑटो में सफर कर रही दो महिलाओं पर संदेह जताया है। सुखसागर अपार्टमेंट, वर्धमान नगर निवासी पुष्पा माहेश्वरी ने लकड़गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रास्ते में दो महिलाएं भी ऑटो में सवार हुई
पुष्पा ने पुलिस को बताया कि, रिश्तेदार के यहां पर शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने गहने बैंक लॉकर से निकालकर लाई थी। पुष्पा का नागपुर नागरिक सहकारी बैंक में लॉकर है। 26 जुलाई को दोपहर करीब 12.10 बजे नागपुर नागरिक सहकारी बैंक में पुन: अपने गहने लॉकर में रखने जा रही थी। घर के पास एक सवारी ऑटो में बैंक जाने के लिए सवार हुई। कुछ दूर जाने के बाद उसी आटो में दो महिलाएं सवार हुईं।
बैंक में पर्स खोला तो होश उड़ गए पुष्पा जब ऑटो से उतरकर नागपुर नागरिक सहकारी बैंक, आंबेडकर चौक में गई और वहां पर्स खोला तो उसके होश उड़ गए। पर्स में गहने नहीं थे। पुष्पा ने बड़ी पर्स के अंदर छोटी पर्स में गहने रखे थे, जो चुराए जा चुके थे। महिला सहायक पुलिस निरीक्षक सोनवणे ने धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






