महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए मोदी सरकार का 700 करोड़ का राहत पैकेज

0
12

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लोकसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए मंगलवार को महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़े राहत पैकेज का ऐलान किया. केंद्र ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों के किसानों की राहत के लिए करीब 700 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं. महाराष्ट्र में कुछ दिनों से तूफानी बारिश ने जमकर कहर ढाया है. कई नदियों में बाढ़ आई. दो सौ के करीब जानें गईं. कई घर उजड़ गए, कई दुकानों में सारे सामान बर्बाद हो गए. इस तबाही में राज्य के किसानों की फसलें भी खराब हो गईं.

केंद्रीय कृषि मंत्री ने संसद में महाराष्ट्र में आई बाढ़ की तबाही का जिक्र करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में इस आपदा से कई लोगों की मृत्यु हो गई है. हजारों परिवारों पर संकट आया है. आगे उन्होंने घोषणा करते हुए कहा, “हमारे पास जितनी जानकारी है,उसमें खास तौर पर हमें किसानों को हुए नुकसानों की पूरी रिपोर्ट मिली है. उनका हमने विश्लेषण किया है. इसी आधार पर बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए गृहमंत्रालाय ने 700 करोड़ रुपए की मदद राशि मंजूर की है. ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here