पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से बंगाल का नाम बदलने के लिए चर्चा की है और प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि वे इसे देखेंगे।
मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की, ये सौजन्य भेंट है। हमें और वैक्सीन मिले इसके लिए प्रधानमंत्री से बात की। हमारे राज्य को आबादी के हिसाब से दूसरे राज्यों से बहुत कम वैक्सीन मिली है।” उन्होंने पेगासस विवाद पर भी अपनी राय रखी और कहा, “मैं चाहती हूं कि पेगासस पर प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक बुलाएं। सुप्रीम कोर्ट से इसकी जांच होनी चाहिए।”
ममता बनर्जी 5 दिन के दौरे पर दिल्ली पहुंची है और उनका विपक्ष के कई नेताओं से मिलने का कार्यक्रम बताया जा रहा है जिसमें सोनिया गांधी और शरद पवार का नाम भी शामिल है






