टोक्यो ओलंपिक : तीरंदाजी के मिक्सड टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारत

0
16

टोक्यो ओलिंपिक्स में भारत को मेडल मिलने में थोड़ा सा फासला बचा है,  वर्ल्ड नंबर वन महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी (Deepika Kumari) ने अपने जोड़ीदार प्रवीण जाधव के साथ तीरंदाजी के मिक्सड टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की है. राउंड ऑफ 16 में भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपे के जोड़ीदार को हराते हुए क्वार्टर फाइनल की बर्थ पक्की की है. दीपिका और प्रवीण की ये जीत खास है क्योंकि इन्होंने इसे इवेंट में पिछड़ने के बाद बाउंस बैक करते हुए हासिल कर लिया है.

8 सेट के मुकाबले में एक वक्त चीनी ताइपे की जोड़ी भारतीय जोड़ी पर 3-1 से हावी थी. लेकिन इसके बाद दीपिका और प्रवीण ने कमबैक किया और अपनी जीत की स्क्रिप्ट लिखी. दोनों ने इसके बाद चीनी ताइपे की जोड़ी को एक भी सेट नहीं जीतने दिया. और मुकाबले को 5-3 से अपने नाम किया.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here