दादाजी धुनिवाले मंदिर समाधीस्थल 21से 23 जुलै तक बंद

0
9

गुरुपोर्णिमा 23 जुलाई को आने वाली है ,गुरु पूर्णिमा के दिन भाविक भक्त बड़ी संख्या में दादाजी धूनीवाले मंदिर समाधि स्थल खंडवा में जमा होकर पूजा अर्चना करते है.कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए और बड़ी संख्या में आने वाले भाविक भक्तों की संख्या को नियंत्रित रखने के लिए जिला प्रशासन ने समाधि स्थल 21 से 23 जुलाई तक बंद रखने का निर्णय लिया है

गुरु पूर्णिमा पर्व पर न केवल मध्य प्रदेश बल्कि महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते है.

खंडवा में दादाजी धूनीवाले का आश्रम है. यहां दादाजी ने समाधि ली थी. यह संत हमेशा अपने पास एक धूनी जलाए रखते थे इसलिए इनका नाम दादाजी धूनीवाले हो गया. 1930 से इस आश्रम में एक धुनि लगातार जलती आ रही है. इस धुनि में हवन सामग्री के अलावा नारियल प्रसाद, सूखे मेवे सब कुछ स्वाहा कर दिया जाता है. माना जाता है संत की शक्ति इस धुनी में ही समाई हुई है इसलिए इस धुनि की भभूत लोग प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं. बड़ी संख्या में देश भर से श्रद्धालु यहां माथा टेकने आते हैं.

दादाजी धूनीवाले के सभी भक्तों भक्तों से घर में रहकर ही गुरु पूर्णिमा का  उत्सव मनाने की अपील प्रशासन द्वारा की गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here