कहावत है की मां से बड़ा योद्धा दुनिया में कोई नहीं क्योंकि मां अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती है, इसी कहावत को यतार्थ में कर दिखाया है नागपूर के दवाखाने पहुंची इस मां ने।
चंद्रपूर जिले के जुनोना गांव में घटी इस घटना को डॉक्टरों ने भी सुना तो वो हैरत में पड़ गए । मां ने बताया घर में शौचालय नहीं होने से वो सुबह 6 बजे शौच के लिए जंगल के तरफ गई उसके साथ उसकी 5 साल की बच्ची भी थी , झाड़ियों में छुपे बाद में अचानक बच्ची पर हमला कर दिया छींक की आवाज सुनकर माने पलट कर बेटी की तरफ देखा तो बाग के जबड़े में बेटी का मुंह था,अचानक हुए हमले से मां सहम गई और पास में ही उसे लकड़ी दिखी और उसने लकड़ी से बाघ पर प्रहार किया
लकड़ी के प्रहार से बाघ ने बच्ची को नीचे छोड़ा और मां की तरफ लपका ,उसके हमला करने के पहले ही मां ने फिर बाघ पर लकड़ी का प्रहार किया,1 मिनिट बाद ताकतवर बाघ ने फिर बच्ची को जबड़े में जकड़ लिया,इस बार मां ने अपनी पूरी ताकत लगाकर बाघ पर जोरदार प्रहार किया,इस प्रहार से बाघ ने बच्ची को वही छोड़ दिया और जंगल में भाग गया
मां 5 साल की बेटी का इलाज कराने नागपूर के दवाखाने पहुंची तो मां की इस वीरता के आगे डॉक्टर भी नतमस्तक हो गए






