तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते है शत्रुघ्न सिन्हा

0
14

पूर्व भाजपा नेता,बिहारी बाबू और शॉट गन के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्टर से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा अब ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. ममता दीदी उन्हें बंगाल से राज्यसभा का टिकट भी दे सकती हैं. सूत्रों ने यह खबर दी है.

सूत्र बता रहे हैं कि 21 जुलाई को शत्रुघ्न सिन्हा तृणमूल कांग्रेस का झंडा थाम सकते हैं. दरअसल, 21 जुलाई को हर साल ममता बनर्जी की पार्टी शहीद दिवस मनाती है. इस बार इसका आयोजन वर्चुअली होगा. अटल बिहारी वाजपेयी की कैबिनेट में मंत्री रहे शत्रुघ्न सिन्हा भी इस रैली में शामिल होंगे.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विरोध करने वाले सभी लोगों को एकजुट करने की रणनीति पर काम कर रही हैं. यही वजह है कि शत्रुघ्न सिन्हा को तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर ममता बनर्जी राज्यसभा भेज सकती हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here