शरद पवार को जांच आयोग का समन

0
10

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले महाराष्‍ट्र सरकार द्वारा गठित जांच आयोग ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को 2 अगस्‍त को गवाह के तौर पर बयान दर्ज करने के लिए समन जारी किया है।

जांच आयोग के वकील आशीष सातपुते के अनुसार शरद पवार को मुंबई में जांच आयोग के सामने बयान दर्ज करना होगा। शरद पवार के अलावा जांच आयोग ने तत्‍कालीन पुणे ग्रामीण के एसपी सुवेज हक, पुणे तत्‍कालीन कमिश्‍नर रवींद्र सेनगांवकर, तत्‍कालीन एसपी संदीप पखाले और तत्‍कालीन कलेक्‍टर सौरभ राव को भी समन जारी किया है।

1818 की लड़ाई के द्विशताब्दी समारोह के मौके पर पुणे में स्थित कोरेगांव भीमा युद्ध स्मारक के करीब 1 जनवरी 2018 को हिंसा भड़क गयी थी। इस हिंसा के बारे में मीडिया में उनके द्वारा दिए गए कुछ बयानों को लेकर शरद पवार को तलब करने की मांग की गई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here