फिर शुरू हुई नागपुर-छिंदवाड़ा पैसेंजर, यात्रियों में खुशी

0
10

कोरोना की दूसरी लहर में कई ट्रेनों को बंद कर दिया गया था जिसमे नागपुर-छिंदवाड़ा पैसेंजर का  समावेश था पर अब  नागपुर के इतवारी स्टेशन से छिंदवाड़ा के बीच पैसेंजर ट्रेन सेवा भी शुरू हो गई है. मार्च 2020 में लॉकडाउन के बाद ट्रेन का परिचालन बाद किया गया. इसके बाद मार्च 2021 में एक बार फिर से ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया. कोरोना की दूसरी लहर का असर होने के बाद 1 जून को इस ट्रेन को शुरू किया गया लेकिन अगले ही दिन इसे दोबारा 30 जून तक के लिए रद्द कर दिया गया.

नागपुर और छिंदवाड़ा के बीच आवागमन के लिए निजी वाहनों के अलावा दूसरा रास्ता नहीं है. ऐसे में इतवारी-छिंदवाड़ा-इतवारी पैसेंजर ही सबसे सुगम साधन है. इसलिए जल्द ही इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़नी तय है.

27 स्टापेज 

8 बोगी वाली इतवारी-छिंदवाड़ा पैसेंजर ट्रेन नंबर 08119 के साथ सुबह 7.45 बजे इतवारी से रवाना होकर सुबह 11.45 बजे छिंदवाड़ा पहुंची. वापसी में ट्रेन नंबर 08120 छिंदवाड़ा-इतवारी दोपहर 12.40 बजे छिंदवाड़ा से चलकर शाम 5 बजे इतवारी पहुंची. ट्रेन ने छिंदवाड़ा और इतवारी समेत 27 स्टेशनों पर स्टापेज लिया. इनमें शिकारपुर, लिंगा, बीसापुरकला, उमरानाला, भंडारकुंड कुकड़ीखापा, मोहपानी माल, भिमालगोंदी, घड़ेला,देवी रामाकोना, सौंसर, बेरडी, लोधीखेड़ा, पारडसिंगा, सावंगा, केलोद, सावनेर, मालेगांव, टाकली, भंसाली, पाटन सावंगी, टाउन, पिपला, खापरखेड़ा, कोराडी शामिल हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here