शूटर दादी’ के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर का निधन हो गया। 26 अप्रैल को 89 साल की चंद्रो तोमर कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। तब से मेरठ के मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था। ‘शूटर दादी’ के निधन से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है
इसको लेकर अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर से ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा ‘प्रेरणा के लिए आप हमेशा रहेंगी। आप उन सभी लड़कियों के लिए हमेशा जिंदा रहेंगी जिन्हें आपने जीने की उम्मीद दी थी। मेरी सबसे प्यारी रॉकस्टार। ईश्वर आत्मा को शांति दे।’





